
हंबनटोटा आए चीनी पोत में मिला परमाणु पदार्थ, श्रीलंका में खलबली
AajTak
श्रीलंका के एक बंदरगाह पर चीनी पोत के रुकने से हलचल पैदा हो गई है. चीन के पोत में रेडियोएक्टिव पदार्थ के बारे में पता चलने पर श्रीलंका को कड़ा रुख अपनाना पड़ा. चीन के एक पोत पर रेडियोएक्टिव पदार्थ मिलने के बाद श्रीलंका ने उसे हंबनटोटा बंदरगाह छोड़ने के लिए कहा है.
श्रीलंका के एक बंदरगाह पर चीनी पोत के रुकने से हलचल पैदा हो गई है. चीन के पोत में रेडियोएक्टिव पदार्थ के बारे में पता चलने पर श्रीलंका को कड़ा रुख अपनाना पड़ा. चीन के एक पोत पर रेडियोएक्टिव पदार्थ मिलने के बाद श्रीलंका ने उसे हंबनटोटा बंदरगाह छोड़ने के लिए कहा है. (फाइल फोटो-Getty Images) श्रीलंका नाभिकीय ऊर्जा प्राधिकरण (SLAEA) के शीर्ष अधिकारी अनिल रणजीत ने कहा कि पोत रोटरडम बंदरगाह से चीन जा रहा था, तभी उसमें तकनीकी खामियां आ गईं और वह हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंच गया. एसएलएईए ने कहा कि बंदरगाह पर ठहरने के समय पोत ने रेडियोएक्टिव पदार्थ लदे होने की जानकारी नहीं दी थी. (फाइल फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











