
स्वेटर उतारने का वक्त आ गया? दिल्ली से राजस्थान तक 'हाय गर्मी'
AajTak
दिल्ली से लेकर राजस्थान तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. फरवरी के महीने में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है. राजस्थान में कई जगहों पर पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. अनुमान है कि मध्य फरवरी तक तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर तेज हो सकता है.
दिल्ली में गर्मी का एहसास होने लगा है. कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है. कल भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. तापमान में बढ़त के कारण लोग दिन के समय भारी गर्म कपड़े पहनना कम कर रहे हैं. पिछले सालों पर नजर डालें तो फरवरी महीने में 26 फरवरी 2025 को अधिकतम तापमान 32.4°C तक पहुंचा था, जबकि 2024 फरवरी में सबसे ज्यादा तापमान 29.7°C दर्ज किया गया.
2020 के बाद से अब तक फरवरी का अधिकतम तापमान 33.6°C 21 फरवरी 2023 को दर्ज किया गया है. IMD के अनुसार आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.6°C) रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रह सकता है. फरवरी में गर्मी ने समय से पहले असर दिखाना शुरू कर दिया है.
दिल्ली ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. 5 फरवरी 2026 तक राजस्थान में तापमान सामान्य के करीब था, लेकिन इसके बाद के दिनों से तापमान में बढ़त आने लगी है. अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक 6 से 7 फरवरी के बाद से उत्तर राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 10 फरवरी तक कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम ने लिया यूटर्न! मुंबई तक असर
समय से पहले गर्मी उत्तर राजस्थान में फरवरी की शुरुआती गर्मी ने दस्तक दी है. तापमान के आंकड़ों में साफ झलक मिल रही है कि इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है. बीकानेर ने 9 फरवरी को 30.6°C दर्ज किया गया. इसके अगले दिन, 10 फरवरी को चूरू का पारा 30°C तक पहुंचा, जबकि पिलानी में उसी दिन अधिकतम तापमान 30.2°C रिकॉर्ड हुआ है.
इस बार तापमान सामान्य से कहीं ऊपर गया है. गौर करने वाली बात यह है कि उत्तर राजस्थान में फरवरी में 30°C तक पहुंचना असामान्य नहीं है, लेकिन आमतौर पर यह बढ़ोतरी देर से होती है. इस बार इतनी जल्दी पारा चढ़ना मौसम के लिहाज से खास माना जा रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







