
स्वेज नहर ब्लॉकेज: विश्व व्यापार को हुआ भारी नुकसान, तेल व गैस के दाम से लेकर शिपिंग चार्ज में भी बढ़ोतरी
AajTak
जहाज के फंसने के चलते विश्व की सप्लाई चेन पर खासा असर पड़ा था. इतना ही नहीं इससे आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा था. जहाज के फंसने के चलते कई छोटे मालवाहक जहाज फंसे हुए थे. कई जहाजों को दूसरे रास्ते उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा था जिसके चलते जरूरी शिपमेंट में देरी हो रही थी.
हफ्ते भर से स्वेज नहर में फंसा जाएंट शिप 'एमवी एवर गिवेन' सोमवार को हटा लिया गया. यह जहाज 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा था. चीन से नीदरलैंड्स के पोर्ट रोटेरडम जा रहा यह जहाज स्वेज नहर में फंस गया था. इस जहाज के फंसने के चलते विश्व की सप्लाई चेन पर खासा असर पड़ा ही था. साथ ही इससे आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है. कई देशों में तेल व गैस के दाम बढ़ गए हैं तो कई जगहों पर शिपिंग चार्ज में भी इजाफा हुआ है. जहाज के फंसने के चलते कई छोटे मालवाहक जहाज फंसे हुए थे. कई जहाजों को दूसरे रास्ते उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा था जिसके चलते जरूरी शिपमेंट में देरी हो रही थी. स्वेज नहर का रूट जाम होने से काफी नुकसान
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











