
स्वीडन में ऐसा क्या हुआ कि बोल पड़े जयशंकर- आपके मुंह में घी-शक्कर
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर स्वीडन के दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरान भारत में हो रहे बदलावों और विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए पैदा हुए अवसरों पर बात की. उन्होंने कहा कि कहा कि मैं वास्तव में भारतीय संस्कृति का वैश्वीकरण होते देख सकता हूं. लेकिन यह कई कारकों पर हो रहा है. पहला यह भारतीय समुदाय के प्रसार की वजह है. दूसरी वजह हम खुद हैं.
विदेश मंत्री जयशंकर स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने स्वीडन में बसे प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. उन्होंने यहां भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि आपके मुंह में घी-शक्कर, जिसके बाद सभी ठहाका लगाकर हंसने लगे.
जयशंकर ने भारत में हो रहे बदलावों और विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए पैदा हुए अवसरों पर बात की. यह पूछे जाने पर कि क्या वैश्वीकरण के युग में पश्चिमी देश हैमबर्गर के बजाए पानी पुरी खाना शुरू करेंगे या फिर एचएंडएम टीशर्ट पर न्यूयॉर्क के बजाए नई दिल्ली छपा हुआ नजर आएगा?
जयशंकर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि आपमें से कितने लोग हिंदी समझते हैं. लेकिन आप जानते हैं कि हिंदी में एक शब्द है, आपके मुंह में घी-शक्कर. इतना सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी.
जयशंकर ने कहा कि मैं वास्तव में भारतीय संस्कृति का वैश्वीकरण होते देख सकता हूं. लेकिन यह कई कारकों पर हो रहा है. पहला यह भारतीय समुदाय के प्रसार की वजह है. दूसरी वजह हम खुद हैं.
बता दें कि जयशंकर स्वीडन में ईयू इंडो पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम में हिस्सा लेने आए थे. इस दौरान उन्होंने फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, लात्विया, लिथुआनिया और रोमानिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की. मालूम हो कि भारत और स्वीडन इस साल अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.










