
'स्वीटी'… 'बेबी डॉल'… दिल्ली से दुबई तक बाबा का डर्टी गेम, छात्राओं से अश्लील चैट में शेख की क्या है कहानी?
AajTak
स्वामी चैतन्यानंद का डर्टी गेम अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है. दिल्ली पुलिस ने मोबाइल से कई अश्लील चैट्स बरामद किए हैं, जिनमें वह छात्राओं को 'स्वीटी' और 'बेबी डॉल' कहकर बुलाता और लालच देता पाया गया. चैट्स से खुलासा हुआ कि वह दुबई के एक शेख के लिए पार्टनर की तलाश में भी था. छात्राओं को इसके लिए नाम सुझाने के लिए कह रहा था.
दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और आश्रम... वहां जो चल रहा था, वो बेहद हैरान कर देने वाला है. स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी इस इंस्टीट्यूट का सर्वेसर्वा था. उसे कई लोग बाबा और संत मानते थे. लेकिन उस पर जो आरोप लगे हैं, वो बेहद संगीन और शर्मनाक हैं.
स्वामी चैतन्यानंद ने खुद को आध्यात्मिक शख्सियत के रूप में पेश किया, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी. दिल्ली पुलिस की जांच में अब सामने आया है कि बाबा ने इंस्टीट्यूट में अपने लिए लग्जरी और आलीशान कमरा बनवा रखा था. यह कमरा उसकी अय्याशी का ठिकाना था. पुलिस के अनुसार, चैतन्यानंद के मोबाइल से कई अश्लील चैट्स मिले, जिनमें वह लड़कियों को 'स्वीटी', 'बेबी डॉल' कहकर बुलाता था.
चैट्स में लड़कियों को बुलाने, लगातार मैसेज करने और जवाब न मिलने पर धमकाने का भी पैटर्न दिखा. कभी-कभी वह लड़कियों को उनके करियर के नुकसान की धमकी देता और उन्हें मानसिक रूप से दबाव में रखने की कोशिश करता.
स्वामी चैतन्यानंद का नेटवर्क दिल्ली तक ही सीमित नहीं था. चैट्स से पता चला कि वह दुबई के एक शेख के लिए पार्टनर की तलाश कर रहा था. छात्राओं से उनके दोस्तों और जान-पहचान वालों के नाम मांग रहा था. इस खुलासे से साफ हो गया कि स्वामी सिर्फ यौन शोषण में ही नहीं, बल्कि संभावित मानव तस्करी और लड़कियों की विदेश सप्लाई में भी शामिल हो सकता है.
जांच में यह बात भी सामने आई कि स्वामी ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवाए और उन्हें अपने फोन में सहेजा. इसके साथ ही उसने कई लड़कियों की मोबाइल डीपी के स्क्रीनशॉट्स भी रखे थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







