
'स्वाभाविक है कि कुछ मंत्री खुश नहीं...', महाराष्ट्र में पोर्टफोलियो बंटवारे पर बोले अजित पवार
AajTak
बारामती में अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो और सम्मान समारोह में भाग लेते हुए पवार ने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट में केवल छह राज्य मंत्री हैं, जबकि बाकी 36 कैबिनेट मंत्री हैं. इस कैबिनेट में अजित पवार को वित्त मंत्रालय का प्रभार मिला है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने रविवार को मंत्रियों की बड़ी संख्या और विभाग आवंटन में आई चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने कहा, "मंत्रियों की संख्या अधिक होने के कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सभी को विभाग देना पड़ा. ऐसे में कुछ मंत्री खुश हैं और कुछ असंतुष्ट, यह स्वाभाविक है." मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विभागों के आवंटन के एक दिन बाद, पवार ने कहा कि लंबित परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.
सोमवार से कार्यभार संभालेंगे अजित पवार बारामती में अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो और सम्मान समारोह में भाग लेते हुए पवार ने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट में केवल छह राज्य मंत्री हैं, जबकि बाकी 36 कैबिनेट मंत्री हैं. इस कैबिनेट में अजित पवार को वित्त मंत्रालय का प्रभार मिला है. उन्होंने कहा कि वह सोमवार को कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे. उन्होंने बताया कि नवंबर में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के कारण कई परियोजनाओं पर काम रुक गया था. डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि, "हमें लंबित परियोजनाओं को लेकर कई पत्र प्राप्त हुए हैं. थोड़ा समय दें, हर काम पूरा किया जाएगा,"
मार्च में शुरू होगा बजट सत्र पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से मुंबई में शुरू होगा. उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ विश्वास में लेकर बजट तैयार करना चाहता हूं." मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग, ऊर्जा, कानून और न्याय, सामान्य प्रशासन और सूचना और जनसंपर्क विभाग अपने पास रखा है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) सौंपा गया है. अजित पवार को वित्त, योजना और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग का प्रभार दिया गया है. पवार ने कहा कि विभागों का प्रभार मिलने के बाद मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही सभी लंबित काम शुरू हो जाएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







