
स्वाति मालीवाल मामले पर जल्द होगा बड़ा खुलासा, केजरीवाल परेशान
AajTak
लोकसभा का चुनावी समर अपने शबाब पर है, मगर इस चुनाव के साथ साथ दिल्ली में पिटाई पर लड़ाई बढ़ती जा रही है. स्वाति मालीवाल के साथ हुई पिटाई को बीजेपी ने मुद्दा बना रखा है, तो आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को जड़ से खत्म करने की साजिश रच रही है. वहीं बीजेपी स्वाति मालीवाल के केस में अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











