
स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, बिभव की जमानत अर्जी पर SC ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
AajTak
स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में बिभव कुमार जेल में बंद हैं. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार किया था. SC में उनकी जमानत पर अब अगली सुनवाई 27 अगस्त के लिए तय की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है. उनपर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप है. वह जेल में हैं और उन्होंने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश जारी किया.
दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जवाब तैयार करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा, लेकिन वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने इस अनुरोध का विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि आरोप पत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: Exclusive: स्वाति मालीवाल को बिभव कुमार ने मारे थे 7-8 चांटे... दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में सामने आया पूरा वाकया
सुप्रीम कोर्ट में 27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पहले बिभव कुमार की कथित संलिप्तता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, और सवाल किया कि क्या उनके जैसे किसी शख्स को मुख्यमंत्री के आवास पर काम करना चाहिए. कोर्ट ने घटना के बारे में मिली जानकारी पर भी आश्चर्य जताया, जिसपर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी प्रतिक्रिया दी थी. मसलन, बिभव ने कथित रूप से स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी और गाली गलौज की थी.
सुप्रीम कोर्ट ने एसवी राजू से 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कुमार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "क्या इस तरह के गुंडे को सीएम आवास में काम करने चाहिए?"

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








