
'स्वाति ने बोला है कि थाना इंचार्ज की गाड़ी पर बम फेंक दूं, उसके लिए कुछ भी करूंगा', सिरफिरे आशिक का Video
AajTak
MP News: कटनी के रहने वाले युवक ने कथित पड़ोसी महिला का नाम लेते हुए वीडियो वायरल किया है. सौरभ गुप्ता नाम का युवक थाना इंचार्ज की गाड़ी पर बम फेंकने की बात कहता नजर आ रहा है. सिरफिरे युवक का कहना है कि महिला ने उससे वादा किया है कि यदि वह ऐसा करेगा, तो वह उससे शादी कर लेगी.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार करने वाले सिरफिरे युवक ने उसका नाम लेते हुए वीडियो वायरल किया है. वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है, ''स्वाति ने उससे कहा है कि यदि वह थाना इंचार्ज की गाड़ी पर बम फेंक देगा तो वह उससे शादी कर लेगी.''
वायरल वीडियो में सौरभ गुप्ता नाम का युवक यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि वह स्वाति से बहुत प्यार करता है और उसके कहने पर कुछ भी करेगा. अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस को भी यह वीडियो मिला है.
पुलिस का कहना है कि वीडियो में जिस महिला का नाम युवक ले रहा है. उससे पूछताछ की जाएगी. यदि महिला इसकी पुष्टि करती है तो युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का रहने वाला सौरभ गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहता हुआ नजर आ रहा है कि स्वाति के लिए कुछ भी कर सकता हूं, स्वाति ने टीआई की गाड़ी पर बम फेंकने को कहा है, यदि वह टीआई की गाड़ी पर बम फेंक देगा तो वह उससे शादी कर लेगी. देखें Video:-
वीडियो बना रहा हूं, कुछ दिन में खबर आ जाएगी
सौरभ आगे कहता है, ''वीडियो बनाकर टीआई और एसपी को आगाह कर रहा हूं, स्वाति ने मुझसे जो कहा है, मैं अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकता हूं, मैं आने वाले कुछ दिनों में टीआई की गाड़ी पर बम फेकूंगा, बस ये वीडियो बना रहा हूं, कुछ दिन में खबर आ जाएगी, रानी मेरी जान है.''

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










