
स्वर्ण मंदिर में क्या हुआ था, कैसे अंदर घुसा शख्स, क्यों जताई जा रही साजिश की आशंका?
AajTak
Golden temple sacrilege case: डीसीपी रामपाल सिंह के अनुसार भीड़ के शिकार युवक की मौत हो गई. युवक के शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है उसकी उम्र 24-25 साल की है. एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. यह घटना उस समय हुई जब वह गर्भगृह के अंदर गोल्डन ग्रिल पार कूद गया, उसने तलवार उठाई और उस स्थान के पास पहुंचा जहां एक ग्रंथी पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे थे.
सिखों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार की घटना के बाद सभी स्तब्ध हैं. सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर में इस घटना की निंदा की है. पंजाब चुनाव से पहले इस घटना ने राज्य का सियासी और धार्मिक माहौल गर्म कर दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











