
'स्वदेशी अपनाने से ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर', जोधपुर में बोले अमित शाह
AajTak
जोधपुर में महेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए स्वदेशी और स्वभाषा अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चों से घर में केवल मातृभाषा में संवाद होना चाहिए, ताकि वे अपनी जड़ों, संस्कृति और इतिहास से जुड़े रहें.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 'स्वदेशी' और 'स्वभाषा' को अपनाने पर जोर दिया है. शनिवार को जोधपुर में आयोजित महेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए शाह ने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों का निर्माण और उपयोग करें और घर में बच्चों से बातचीत केवल अपनी मातृभाषा में करें.
अमित शाह ने कहा कि भाषा किसी भी समाज, संस्कृति और धर्म को जीवित रखने की सबसे बड़ी शक्ति होती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया में आगे बढ़ने के लिए किसी भी भाषा को सीखना या बोलना गलत नहीं है, लेकिन घर के भीतर बच्चों से संवाद हिंदी या स्थानीय मातृभाषा में ही होना चाहिए, ताकि वे अपनी जड़ों, इतिहास और संस्कृति से जुड़े रह सकें. उन्होंने कहा कि मातृभाषा के जरिए ही बच्चों में अपने राज्य और समाज के प्रति स्वाभाविक जुड़ाव पैदा होता है.
यह भी पढ़ें: अमित शाह के दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, TMC सांसदों को पुलिस ने घसीटकर हटाया
गृह मंत्री ने कहा कि 'स्वदेशी' और 'स्वभाषा' का मंत्र अपनाकर ही भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकता है. उनका कहना था कि यदि भारत को 2047 तक हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचना है, तो आत्मनिर्भरता ही एकमात्र रास्ता है और इसे सफल बनाने का सबसे प्रभावी तरीका स्वदेशी को बढ़ावा देना है. उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे जो उत्पाद अभी बना रहे हैं, उसके साथ-साथ कम से कम एक ऐसा उत्पाद भी तैयार करें, जिसका निर्माण फिलहाल देश में नहीं हो रहा है.
महेश्वरी समुदाय की भूमिका को रेखांकित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुगल काल के संघर्ष से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन और आज के आधुनिक भारत के निर्माण तक इस समुदाय ने हर दौर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने महेश्वरी समाज को देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अहम स्तंभ बताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण के हर प्रयास में इस समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही है.
यह भी पढ़ें: अमित शाह के दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, TMC सांसदों को पुलिस ने घसीटकर हटाया

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






