
स्वतंत्रता पर कंगना रनौत के बयान पर मचा बवाल तो बोलीं- बता दो 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था?
AajTak
देश की आजादी को 'भीख' बताकर निशाने पर आईं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब पूछा है कि '1947 में कौन सा युद्ध हुआ था? अगर कोई इसका जवाब दे दे तो मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार भी लौटा दूंगी और माफी भी मांग लूंगी.' रनौत ने बुधवार शाम को एक न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत को 2014 में "वास्तविक स्वतंत्रता" प्राप्त हुई थी, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी. इससे पहले 1947 में मिली स्वतंत्रता तो भीख थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में देश की आजादी को 'भीख' बताकर निशाने पर आ गई हैं. ऐसे में अब उनके बयान पर सवाल उठा रहे लोगों से कंगना ने पूछा है कि '1947 में कौन सा युद्ध हुआ था? अगर कोई इसका जवाब दे दे तो मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार भी लौटा दूंगी और माफी भी मांग लूंगी.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









