
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री गोलीबारी में हुए घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती
AajTak
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको एक गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. वह राजधानी से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर एक मीटिंग में थे. इसके बाद वह वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे, जब गोलियां चली. कहा जा रहा है कि चार गोलियां चलाई गईं जिसमें एक पीएम को लगी.
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को गोली मार दी गई है. वह घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना राजधानी ब्रैटिस्लावा से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको एक गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बताया जा रहा है कि उनका इलाज चल रहा है. गोली चलने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सामने आए वीडियो में सुरक्षा बलों को आरोपी को हिरासत में लेते और प्रधानमंत्री फिको को कार में ले जाते भी देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: चुनावी रैली और 11:30 बजे का वक्त... जापान के पीएम पर जानलेवा हमले ने याद दिलाई शिंजो आबे की हत्या
गोली लगते ही जमीन पर गिरे प्रधानमंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस समर्थक प्रधानमंत्री को हाउस ऑफ कल्चर के बाहर गोली मारी गई, जहां वह मीटिंग कर रहे थे. पीएम फिको हाउस के बाहर लोगों से बात कर रहे थे, तभी गोलियां चली. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े.
हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











