
स्लोगन में 'S' छूटा और हो गया खेल, एक करोड़ लीटर बीयर एक महीने में साफ!
AajTak
Record Beer Sale: कंपनी के स्लोगन में प्रिंटिगं के दौरान गलती से एक शब्द नहीं छपा. इसके बाद कंपनी ने अपनी इस गलती को छुपाने के लिए एक बड़ा फैसला किया और फिर महीने भर में ही एक करोड़ लीटर से अधिक बीयर बेच दिए.
बीयर कंपनी (Beer) की एक लगती ने उसकी सेल में जबरदस्त उछाल ला दिया. देखते ही देखते कंपनी ने महीने भर में एक करोड़ लीटर से अधिक बीयर (1 Crore Liters Beers) बेच दी. हेनेकेन (Heineken) के स्वामित्व वाली बीयर ब्रांड ट्रेस क्रूसेस (Tres Cruces) पिछले साल पेरू (Peru) में लॉन्च हुई थी. लॉन्च से पहले कंपनी ने पेरू में अपने रिटेलर्स को तीन लाख से अधिक बीयर केन भेजे थे. बीयर की पैकेजिंक पर कंपनी का स्लोगन ‘Disfrute’ लिखा था. ‘Disfrute’ एक स्पैनिश शब्द है, जिसका अर्थ आनंद होता है. मगर रिटेलर्स को कैन भेजने के बाद कंपनी को पता चला कि ‘Disfrute’ में से 'S' गायब है. प्रिंटिंग के दौरान ये मिस्टेक हो गई थी. इसके बाद कंपनी ने एक बड़ा फैसला किया.
1 करोड़ लीटर बीयर की बिक्री
‘Disfrute’ कंपनी का लोगो है, जो कैन पर गलत छप गया था. ब्रांड के लॉन्च में ही ऐसी बड़ी गलती कंपनी के लिए भारी पकड़ सकती थी. तीन लाख कैन को वापस मंगाने की जगह कंपनी ने एक नायाब तरीका निकाला. कंपनी ने इस गलती को एक लॉकी ड्रॉ (Lucky Draw) के गेम में बदल दिया और इस खेल की वजह से कंपनी ने एक महीने में ही एक लाख लीटर से अधिक बीयर बेच दिए.
कंपनी ने शुरू किया लकी ड्रॉ
दरअसल, कंपनी ने अपनी गलती को छुपाने के लिए ग्राहकों से कहा कि उनके बीयर के कुछ कैन में जानबुझकर एक स्पेलिंग मिस्टेक की गई है. अगर कोई कस्टमर बीयर के कैन पर स्पेलिंग मिस्टेक खोज लेता है, तो कंपनी की ओर से उसे ईनाम जीतने के मौका दिया जाएगा. कंपनी ने इस ऑफर के लिए 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक की तारीख तय कर दी. इसके बाद Tres Cruces की बीयर की कैन धड़ाधड़ बिकने लगी.
विनर्स को दिए गिफ्ट

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












