
स्पोर्टी लुक के साथ ऑफरोडिंग का मजा! इन 3-डोर SUV का है बेसब्री से इंतज़ार
AajTak
SUV सेगमेंट की गाड़ियों का क्रेज भारतीयों के बीच हमेशा से रहा है. स्टायलिश लुक के चलते इस सेगमेंट के वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. आने वाले समय में 5 डोर वर्जन में SUV सेगमेंट की कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं.
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेगमेंट की गाड़ियों का क्रेज भारतीयों के बीच हमेशा से रहा है. स्टायलिश लुक और बेहतर परफॉर्मेंस के चलते इस सेग्मेंट के वाहनों को ख़ासा पसंद किया जाता है. एसयूवी लवर्स में एक वर्ग ऐसा भी है जो ऑफरोडिंग में काफी दिलचस्पी लेता है, यूं तो बाजार में कुछ मॉडल पहले से ही मौजूद हैं लेकिन कुछ ऐसी गाड़ियां हैं जिनके 5-डोर वर्जन का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है. आज हम आपको अपने इस लेख में उन एयसूवी वाहनों के बारे में बताएंगे जिनके फाइव-डोर वर्जन को जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा, तो आइये डालते हैं एक नज़र-
Maruti Suzuki Jimny 5-Door:
ग्लोबल मार्केट सुजुकी जिम्नी पहले से ही मौजूद हैं, यहां तक की भारत में ही कंपनी इसके थ्री-डोर वर्जन का प्रोडक्शन कर इसे विदेशों में निर्यात कर रही है. लेकिन इसके फाइव-डोर वर्जन का इंतज़ार भारतीयों को लंबे समय से है. दरअसल, इसका 5-डोर मॉडल जिम्नी सिएरा का ही एक्सटेंडेड व्हील वर्जन होगा, जिसमें वही ऑफरोडिंग फीचर्स और तकनीक मिलेगी. कंपनी इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का K15C पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करेगी, जो कि 103 PS की पावर और 136 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
हाल ही में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें सर्कुलर एलईडी हेडलैम्प्स, वर्टिकल ग्रिल स्लैट्स, आकर्षक बोनट, थोड़ा रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड, एक चौड़ा एयर इनटेक और फॉग लैंप्स दिया जा सकता है. वहीं इसमें ब्लैक-फिनिश अलॉय व्हील्स का एक सेट हो सकता है. इंटीरियर में एयर वेंट्स पर मैटेलिक फिनिश और फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है.
Mahindra Thar 5-Door:
महिंद्रा थार का मौजूदा 3 डोर वर्जन बाजार में धूम मचा रहा है, और इसे सबसे बेहतर ऑफरोडिंग एसयूवी के तौर पर भी जाना जाता है. कंपनी जल्द ही इसके फाइव-डोर वजर्न को भी बाजार में उतारने की योजना बना रही है. हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। कंपनी इसमें सनरूफ फीचर को भी शामिल कर सकती है। ख़बर है कि, इसे आगामी जनवरी महीने में ऑटो एक्सपो में देश के सामने पेश करेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










