
स्पेस स्टेशन से छोड़ा गया 2.9 टन कचरा, 2 से 4 साल में गिरेगा धरती पर
AajTak
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का वजन कम हो गया है. स्पेस स्टेशन से 2.9 टन कचरा अंतरिक्ष में फेंका गया है. ये कचरा एक SUV के आकार के डिब्बे में है. कहा जा रहा है कि ये कई वर्षों तक पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा. स्पेस स्टेशन से फेंका गया ये अब तक का सबसे बड़ा हिस्सा है. SUV के आकार के इस डिब्बे में स्पेस स्टेशन में उपयोग में लाई जा रही पुरानी बैटरी हैं.
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) का वजन कम हो गया है. स्पेस स्टेशन से 2.9 टन कचरा अंतरिक्ष में फेंका गया है. ये कचरा एक SUV के आकार के डिब्बे में है. कहा जा रहा है कि ये कई वर्षों तक पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा. स्पेस स्टेशन से फेंका गया ये अब तक का सबसे बड़ा हिस्सा है. SUV के आकार के इस डिब्बे में स्पेस स्टेशन में उपयोग में लाई जा रही पुरानी बैटरी हैं. (फोटोः NASA/Mike Hopkins) NASA के प्रवक्ता लीआ चेशियर ने बताया कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पिछले हफ्ते से कुछ हल्का महसूस कर रहा है. क्योंकि धरती की परिक्रमा लगाने वाली इस प्रयोगशाला ने 2.9 टन वजन की पुरानी बैटरी को अंतरिक्ष में छोड़ दिया है. अब यह पृथ्वी की ओअर अर्थ ऑर्बिट में कई वर्षों तक चक्कर लगाता रहेगा. (फोटोः NASA/Mike Hopkins) NASA के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते अपडेट किया था कि स्पेस जंक (Space Junk) की 2 से 4 साल बाद पृथ्वी पर गिरने की उम्मीद है. नासा प्रवक्ता ने बताया कि इस कचरे से किसी को डरने की जरूरत नहीं है. ये धरती पर गिरते समय उसके वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलकर खत्म हो जाएगा. हालांकि नासा के इस भरोसे से दुनिया के लोग सहमत नहीं हैं. लोग डरे हुए हैं. (फोटोःगेटी) Space station tosses 2.9-ton hunk of space junk overboard. It will stay in orbit for years. https://t.co/QV1PFPUD58 pic.twitter.com/9NOtbmfaOVMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












