
स्पेस स्टेशन में कैसे पहनते हैं पैंट? धरती के अंदाज से तो बिल्कुल अलग! वायरल हुआ वीडियो
AajTak
धरती से लाखों किलोमीटर दूर स्पेस में इंसान की जिंदगी बिल्कुल अलग होती है. एक ऐसी जगह, जहां जीरो ग्रेविटी में रोजमर्रा के काम भी चुनौती बन जाते हैं. ब्रश करना, नहाना, यहां तक कि पानी पीना भी आसान नहीं होता. अक्सर अंतरिक्ष यात्री ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जिनमें स्पेस स्टेशन की डेलीलाइफ दिखती है.
धरती से लाखों किलोमीटर दूर स्पेस में इंसान की जिंदगी बिल्कुल अलग होती है. एक ऐसी जगह, जहां जीरो ग्रेविटी में रोजमर्रा के काम भी चुनौती बन जाते हैं. ब्रश करना, नहाना, यहां तक कि पानी पीना भी आसान नहीं होता. अक्सर अंतरिक्ष यात्री ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जिनमें स्पेस स्टेशन की डेलीलाइफ दिखती है.
नासा के केमिकल इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर अपनी पैंट पहनने का अनोखा तरीका दिखाया.
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा कि दोनों पैर एक साथ. वीडियो की शुरुआत में स्पेस स्टेशन का नजारा दिखता है, जहां एक पैंट हवा में खड़ी होती है. फिर धीरे-धीरे डॉन पेटिट तैरते हुए नीचे आते हैं और बिना हाथों की मदद से पैंट पहन लेते हैं.
देखें वीडियो
अंतरिक्ष में अलग जिंदगी डॉन पेटिट अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो दिखाते हैं कि स्पेस स्टेशन की जिंदगी धरती से कितनी अलग होती है. हाल ही में उन्होंने कैमरे का लेंस बदलने का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें बताया कि माइक्रोग्रैविटी में यह काम कितना मुश्किल हो सकता है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











