स्पेशल वैडिंग: लक्ष्मी और महाबीर को फेसबुक ने मिलाया, हुई शादी, जन्म से बोल-सुन नहीं सकते
AajTak
जोड़ियां सिर्फ ऊपर वाला ही नहीं बनाता, ये अब सोशल मीडिया पर भी बनती हैं. ऐसी ही जोड़ी बनी है लक्ष्मीरानी त्रिपाठी और महाबीर प्रसाद शुक्ला की. ओडिशा के संबलपुर की रहने वालीं 43 साल की लक्ष्मी और झारखंड के रहने वाले महाबीर, दोनों ही जन्म से बोल-सुन नहीं सकते.
जोड़ियां सिर्फ ऊपर वाला ही नहीं बनाता, ये अब सोशल मीडिया पर भी बनती हैं. ऐसी ही जोड़ी बनी है लक्ष्मीरानी त्रिपाठी और महाबीर प्रसाद शुक्ला की. ओडिशा के संबलपुर की रहने वालीं 43 साल की लक्ष्मी और झारखंड के रहने वाले महाबीर, दोनों ही जन्म से बोल-सुन नहीं सकते. (फोटो- मोहम्मद सूफ़ियान) छह महीने पहले दोनों पहली बार फेसबुक पर मिले. फिर मैसेज के जरिए दोनों एक दूसरे को जानने-समझने लगे. वाट्सएप वीडियो कॉल पर दोनों साइन लैंग्वेज में बात भी करने लगे. तकनीक ने संवाद की बाधा को खत्म कर दिया. (प्रतीकात्मक फोटो) लक्ष्मी और महाबीर ने जीवन-साथी बनने का फैसला किया. रविवार 21 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इस खास मौके पर दोनों परिवारों के लोग मौजूद थे. यह शादी हर तरफ एक चर्चा का विषय बनी हुई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












