
स्पेन: नरभक्षी वेटर ने मां को 1000 टुकड़ों में काटा, फिर अपने डॉगी के साथ मिलकर खाया
AajTak
स्पेन में एक नरभक्षी इंसान ने मां-बेटे के रिश्तों को तार-तार करते हुए पहले तो अपनी मां का कत्ल किया. इसके बाद उसने अपनी मां को 1000 टुकड़ों में काट दिया और फिर उसे लंच बॉक्स में डालने के बाद ना केवल खुद खाया बल्कि अपने कुत्ते को भी खिलाया.
स्पेन में एक नरभक्षी मानव हैवान बन गया. इस शख्स ने पहले तो अपनी मां का कत्ल किया. इसके बाद उसने अपनी मां को हजार टुकड़ों में काट दिया और फिर उसे लंच बॉक्स में डालने के बाद ना केवल खुद खाया बल्कि अपने कुत्ते को भी खिलाया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) 28 साल का एल्बर्टो सांचेज गोमेज एक बेरोजगार वेटर है और वो मैड्रिड में रहता है. सांचेज के घर जब पुलिस पहुंची थी तो 68 साल की उसकी मां मारिया गोमेज घर की बॉडी के कुछ हिस्से फ्रिज और प्लास्टिक बैग्स में मिले. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप साबित होने पर सांचेज को 15 साल की सजा हो सकती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) इस घटना के बारे में पुलिस को पता चला जब मारिया गोमेज की एक दोस्त ने उनकी गुमशुदगी को लेकर चिंता जताई थी और पुलिस को इस मामले में जानकारी दी थी. पुलिस ने इसके बाद मारिया गोमेज के घर छानबीन की थी जहां सांचेज ने बेहद आराम से अपने जुर्म को कबूल कर लिया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












