
स्पेनिश एक्टर बनकर इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की, निजी तस्वीरें लेकर दे रहा था धोखा... गृह मंत्रालय से मांगनी पड़ी मदद
AajTak
दिल्ली की साइबर पुलिस ने लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह लड़की की निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग कर रहा था. लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी. उसने बताया था कि वह एक विदेशी एक्टर है. दोस्ती गहरी होने पर उसने लड़की की निजी तस्वीरें ले लीं, फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा.
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुद को स्पेन का एक्टर बताकर लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक में रहने वाली लड़की नोएडा में एक बीपीओ में काम करती है. लड़की ने बताया कि पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक शख्स से उसकी दोस्ती हुई. उसने बताया कि वह स्पेन एक्टर मनु रियोस है. जल्द ही दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई. इसी दौरान युवक से उसकी निजी तस्वीरें ले लीं.
लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद उसने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की. जब उसने युवक की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया तो उसने लड़की की निजी फोटो का इस्तेमाल करते हुए एक फर्जी आईडी बना दी और ब्लैकमेल करने के लिए प्रोफाइल उसे शेयर कर दी. हालांकि लड़की ने ब्लैकमेल होने के बजाए इसकी शिकायत कर दी.
गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल पर की शिकायत
लड़की ने गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. इसकी आधार पर आठ अक्टूबर को साइबर पुलिस स्टेशन नार्थ में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सबसे पहले आरोपी युवक की प्रोफाइल खंगाली. इसी के आधार पर प्रोफाइल के रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल करते हुए उसका आईपी एड्रेस का पता लगा दिया. इसके बाद आईपी एड्रेस मोबाइल ऑपरेटरों को भेजा गया, जहां से ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर मिल गया.
10 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान बागपत के निवासी अबूजर रहमान के रूप में हुई है. वह गाजियाबाद के एल.आर. कॉलेज में बीए फर्स्ट इयर का छात्र है. उसके पास से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और 1 मेमोरी कार्ड बरामद किया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











