
'स्पीकर को यार नहीं कह सकते...', राहुल गांधी की स्पीच के दौरान विपक्षी सांसद पर भड़़के पीठासीन, जोरदार हंगामा
AajTak
राहुल गांधी लोकसभा में जब बोल रहे थे, जोरदार हंगामा हुआ. इस दौरान एक सदस्य ने पीठासीन को यार कह दिया. इस पर भड़के पीठासीन ने सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई.
लोकसभा में बजट सत्र के चौथे दिन जहां कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हुई थी, पांचवें दिन धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई तो कांटा वहीं अटका रहा. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की. राहुल गांधी ने अपने स्पीच की शुरुआत करते हुए कहा कि कल मैंने एक आर्टिकल के आधार पर अपना भाषण शुरू किया था. अब मैं चाहता हूं कि उस आर्टिकल को ऑथेंटिकेट (प्रमाणित) किया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि मैंने कल कहा था, राष्ट्रपति के अभिभाषण में जो मुद्दा है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के बीच संबंधों का सवाल है. राहुल गांधी ने कहा कि इस आर्टिकल में यह बात कोट की गई है और मैंने इसे ऑथेंटिकेट कर दिया है. इस पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि आप इसे सदन के पटल पर रखिए, हम इसकी जांच करेंगे और आपको बताएंगे. उन्होंने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही बोलें.
राहुल गांधी ने लद्दाख का मुद्दा उठाया, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति की. रिजिजू ने कहा कि कल स्पीकर ने इस पर रूलिंग दे दी थी. जब किसी मामले पर एक बार रूलिंग हो चुकी हो, तो उसी मुद्दे को दोबारा नहीं उठाया जा सकता. रिजिजू ने केसी वेणुगोपाल का भी नाम ले लिया. इसके बाद केसी वेणुगोपाल भी अपनी सीट पर खड़े हो गए. वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने सदन में कहा कि रिजिजू ने उन्हें और गौरव गोगोई को फोन किया था.
पीठासीन और वेणुगोपाल के बीच तल्ख बात चल ही रही थी कि पीछे से किसी ने यार कह दिया. इसके बाद भड़के पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने वेणुगोपाल को रोकते हुए उस सदस्य से कहा- आपने अभी क्या कहा? यह ‘यार’ क्या है? आप इस तरह चेयर से बात नहीं कर सकते. उन्होंने राहुल गांधी से बोलने के लिए कहा और ये भी जोड़ा कि आपको राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने का समय दिया गया है. पीठासीन ने वेणुगोपाल से कहा कि मैं उन्हें अवसर दे रहा हूं, वे बूोल सकते हैं. उन्हें (राहुल गांधी को) आपके समर्थन की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की स्पीच के दौरान जोरदार हंगामा, लोकसभा में उछाले गए पेपर, रोकने पर विपक्षी सांसदों ने भी किया बोलने से इनकार
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि स्पीकर सर, यह कोई इजाजत नहीं है जो मुझे दी गई है. मैं इस देश का विपक्ष का नेता हूं. आप मुझे बोलने की अनुमति नहीं देते, यह मेरा अधिकार है. उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में उस रास्ते की बात है, जिस पर भारत को चलना है. उस दिशा की बात है, जिस दिशा में भारत को आगे बढ़ना है. राहुल गांधी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मामलों में सबसे बड़ा मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच का टकराव है. यह हमारे राष्ट्रपति के अभिभाषण और हमारे बजट, दोनों का केंद्रीय विषय है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











