
स्पा...स्विमिंग पूल...मसाज सेंटर, पूर्व उप-राष्ट्रपति की हवेली में ऐश कर रहे तालिबानी
AajTak
अफगानिस्तान(Afghanistan) के वॉरलॉर्ड अब्दुल राशिद दस्तम यहां के उप-राष्ट्रपति रह चुके हैं. काबुल(Kabul) में उनकी एक आलीशान हवेली है जिस पर अब तालिबान(Taliban) का कब्जा हो चुका है. इस हवेली पर फिलहाल तालिबान के सबसे ताकतवर कमांडर्स में शुमार कारी सलाहुद्दीन अयूबी ने डेरा डाला हुआ है.
अफगानिस्तान(Afghanistan) के वॉरलॉर्ड अब्दुल राशिद दस्तम, अमरुल्लाह सालेह(Amrullah Saleh) से पहले उप-राष्ट्रपति रह चुके हैं. काबुल(Kabul) में उनकी एक आलीशान हवेली है जिस पर अब तालिबान(Taliban) का कब्जा हो चुका है. इस हवेली पर फिलहाल तालिबान के सबसे ताकतवर कमांडर्स में शुमार कारी सलाहुद्दीन अयूबी ने डेरा डाला हुआ है. (फोटो क्रेडिट: Getty images) रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉरलॉर्ड अब्दुल राशिद भी अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी की तरह ही देश छोड़कर भाग चुके हैं और कारी सलाहुद्दीन ने 15 अगस्त को ही इस हवेली पर कब्जा कर लिया था. इस हवेली में लाउंज, इंडोर स्वीमिंग पूल, ग्रीनहाउस, सॉना मसाज, तुर्की स्टीम बाथ, जिम और हॉल जैसी कई लक्जरी सुविधाएं देखी जा सकती हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











