
स्पाइसजेट की फ्लाइट में फिर तकनीकी खराबी, मुंबई से दूसरा विमान भेजा गया दुबई
AajTak
रजिस्ट्रेशन संख्या VT-SZK वाले बोइंग B737 मैक्स विमान ने सोमवार को मंगलुरु से दुबई के लिए उड़ान भरी थी. DGCA ने बताया कि एयरक्राफ्ट के लैंड करने के बाद एक इंजीनियर ने चेक किया तो पाया कि अगला पहिया सामान्य से ज्यादा सिकुआ हुआ था.
स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी का सिलसिला नहीं थम रहा है. मंगलवार को दुबई से मुदुरै जाने वाली उड़ान में देरी हो गई. इस फ्लाइट के अगले पहिए में खराबी आई है. बता दें कि स्पाइसजेट कंपनी की फ्लाइट में तकनीक खराब की 24 दिन में ये 9वीं घटना है. कंपनी की टेक्निकल टीम वर्किंग मोड पर है.
जानकारी के मुताबिक, दुबई से मदुरै जाने वाली स्पाइसजेट की बोइंग बी737 मैक्स विमान में 'अंतिम समय में तकनीकी समस्या' की बात सामने आई, जिसके कारण उड़ान में देरी हो गई है. इस विमान के अगले पहिए में खराबी आई है.
रजिस्ट्रेशन संख्या VT-SZK वाले बोइंग B737 मैक्स विमान ने सोमवार को मंगलुरु से दुबई के लिए उड़ान भरी थी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एयरक्राफ्ट के लैंड करने के बाद एक इंजीनियर ने चेक किया तो पाया कि अगला पहिया सामान्य से ज्यादा सिकुआ हुआ है. उसके बाद इंजीनियर ने विमान को रोकने का फैसला किया. फिलहाल, स्पाइसजेट ने दुबई-मदुरै की वापसी उड़ान के लिए मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान भेजा है.
बाद में एयरलाइन ने एक स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि 'अंतिम समय में तकनीकी समस्या' के कारण उड़ान में देरी हुई है. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 11 जुलाई को दुबई से मदुरै जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG23 अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण लेट हो गई. वैकल्पिक विमान की तुरंत व्यवस्था की गई, जो यात्रियों को भारत वापस ले आया है. किसी भी एयरलाइन के साथ उड़ान में देरी हो सकती है. उड़ान में कोई घटना या सुरक्षा को लेकर डर की बात नहीं है.
बताते चलें कि DGCA ने स्पाइसजेट को विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी की घटनाओं के बाद 6 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. DGCA ने कहा था कि 19 जून से अब तक विमानों में तकनीकी खराब के 8 मामले सामने आ चुके हैं. समीक्षा से पता चलता है कि सस्ती सेवा प्रदाता कंपनी सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय हवाई सेवा मुहैया कराने में 'असफल' रही है.
इससे पहले 2 जुलाई को जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के केबिन में धुंआ देखा गया था. तब फ्लाइट करीब 5,000 फीट की ऊंचाई पर थी. किसी अनहोनी की आशंका के चलते फ्लाइट वापस दिल्ली लौट आई थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







