
स्पर्म के जाने का यह तरीका ही प्रजनन को करता है मुकम्मल
AajTak
प्रेग्नेंसी के लिए एग्स फर्टिलाइज करने की प्रक्रिया इतनी सुलझी हुई नहीं है जितनी की लोग आमतौर पर समझते हैं. स्पर्म की क्षमता पर अब तक कई स्टडीज की जा चुकी हैं और हर बार एक नई जानकारी सामने आती है.
प्रेग्नेंसी की प्रक्रिया इतनी सुलझी हुई नहीं है जितनी कि लोग आमतौर पर समझते हैं. स्पर्म की क्षमता और एग्स के फर्टिलाइज होने पर अब तक कई स्टडीज की जा चुकी हैं और हर बार एक नई जानकारी सामने आती है. लाखों स्पर्म एग को फर्टिलाइज करने की रेस में हिस्सा लेते हैं लेकिन इनमें से बस एक ही कामयाब हो पाता है. शोधकर्ताओं का मानना है कि विजेता में एक खास गुण होता है जो बाकियों में नहीं होता है. स्पर्म पर की गई एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि एग्स फर्टिलाइज करने के लिए स्पर्म को बहुत तेज गति की जरूरत होती है. स्पर्म अपनी तैराकी क्षमता का इस्तेमाल एग्स तक पहुंचने के लिए प्रजनन मार्ग ढूंढने में करते हैं. जो स्पर्म तेज गति से आगे बढ़ता है, वही रास्ते में आने वाली बाधाओं को पार कर एग तक पहुंच पाता है. ये स्टडी अमेरिका के येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर जीन-जू चुंग ने की है जो सेल नाम की पत्रिका में छपी है. इससे पहले प्रोफेसर चुंग चूहों और इंसानों के प्लेसेंटा में स्पर्म की गतिशीलता पर स्टडी कर चुके हैं. प्लेसेंटा में ही भ्रूण का विकास होता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












