
'स्थानीय नियमों का पालन नहीं करेंगे तो...', किसान आंदोलन पर जैक डॉर्सी के दावे को Twitter बॉस एलन मस्क ने किया खारिज
AajTak
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने जैक डॉर्सी के दावे को खारिज कर दिया है. दरअसल डॉर्सी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में दावा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई सिफारिशें की गईं थीं. धमकी दी गई थी कि भारत में ट्विटर के अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की जाएगी.
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) के किसान आंदोलन को लेकर किए दावे पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ट्विटर के पास स्थानीय सरकार की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है. अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा. हम अमेरिका के नियमों को पूरी दुनिया में लागू नहीं कर सकते. हम नियम के तहत यथासंभव फ्री स्पीच देने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मस्क के बयान पर कहा- हम उनके बयान की सराहना करते हैं. यह बयान पीएम के डिजिटल इंडिया की दिशा किए गए प्रयासों का ही नतीजा है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की. वह टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी मिले. इस मौके पर मस्क ने कहा कि भारत में किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं. वह भारत के भविष्य को लेकर अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हैं. इस दौरान जब आजतक ने मस्क ने किसान आंदोलन को लेकर लगाए गए जैक डॉर्सी के आरोपों पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा हम जो कर सकते हैं, वह किसी भी देश में कानूनों का पालन करना है. हमारे लिए इससे ज्यादा करना असंभव है. अलग-अलग सरकारों के नियम और कानून भी अलग ही होते हैं और हम कानून के तहत संभव फ्री स्पीच देने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.
जैक डॉर्सी ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल 'ब्रेकिंग पॉइंट्स' को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कभी किसी सरकार की तरफ से उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई? इसके जवाब में डॉर्सी ने कहा,'ऐसा कई बार हुआ. भारत में ही देख लीजिए. किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने की कई सिफारिशें की गईं. इसमें ऐसे पत्रकार शामिल थे, जो सरकार की आलोचना कर रहे थे. इस दौरान धमकी दी गई कि हम भारत में ट्विटर को बंद कर देंगे. हम आपके अधिकारियों के घरों पर छापेमारी करेंगे. अगर आप सूट का पालन नहीं करेंगे, तो आपके दफ्तरों को बंद कर देंगे. और यह भारत है, एक लोकतांत्रिक देश.'
वहीं भारतीय बाजार में टेस्ला के आने के सवाल पर मस्क ने कहा कि वह अगले साल देश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द से जल्द भारत में काम शुरू करेगी. मस्क ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. उम्मीद है कि हम जल्द ही भारत में निवेश की एक अहम और बड़ी घोषणा कर पाएंगे. पीएम मोदी वास्तव में भारत की परवाह करते हैं क्योंकि वह हमें भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. मैं मोदी का प्रशंसक हूं. यह एक शानदार मुलाकात थी और मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं. मस्क ने पीएम से बातचीत में कहा कि भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन निवेश कर रहा है.
- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, मोदी सरकार ने ट्विटर पर दबाव डाला कि किसानों और किसान आंदोलन के अकाउंट्स बंद करिए. उन पत्रकारों के अकाउंट्स बंद करिए, जो सरकार की आलोचना कर रहे हैं. नहीं तो ट्विटर और उसके कर्मचारियों के यहां छापेमारी की जाएगी. ट्विटर के को फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने टीवी इंटरव्यू में यह सब स्वीकार किया है. क्या मोदी सरकार इसपर जवाब देगी.
- कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहाथा,'यह बीजेपी के प्रजातंत्र की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय तस्वीर है. कितने भी शिलान्यास कर लीजिए लेकिन इस पाप को कैसे धोयेंगे.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







