
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी बात! अब 28 भारतीय जहाज और 778 नाविकों की हो पाएगी वापसी
AajTak
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों के गुजरने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी-भी 28 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन सभी जहाजों पर 778 नाविक सवार हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी-भी 778 नाविकों समेत 28 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. इनमें से 24 जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में मौजूद है, जबकि 4 जहाज पूर्वी हिस्से की ओर बताए जा रहे हैं. पोर्ट्स-शिपिंग और वाटर-वे मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि फारस की खाड़ी में भारत के 28 जहाज फंसे हुए हैं, जिन पर 778 नाविक सवार हैं. इनमें से 24 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी भाग में 677 नाविकों के साथ मौजूद हैं, जबकि 4 जहाज 101 व्यक्तियों के साथ पूर्वी भाग में हैं.
लगातार हो रही है निगरानी अधिकारी ने कहा, 'हम सभी जहाजों की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं. अधिकारी, जहाज प्रबंधक और भर्ती एजेंसियां... भारतीय दूतावासों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए समन्वय कर रहे हैं.' सिन्हा ने कहा कि मंत्रालय फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा और विकसित हो रही समुद्री स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और पश्चिम एशिया क्षेत्र में विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और तैयारी के उपायों को मजबूत किया है. उन्होंने बताया कि उद्योग और नाविकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए उद्योग और हितधारकों के साथ नियमित रूप से बातचीत की जा रही है.
भारतीय शिप के लिए एडवाइजरी जारी पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को देखते हुए डीजी शिपिंग ने सभी भारतीय जहाजों और नाविकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. इसमें सुरक्षा के कड़े उपाय अपनाने और रियल-टाइम डेटा शेयर करने के रिपोर्टिंग प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है. मंत्रालय और डीजी शिपिंग द्वारा 24 घंटे चलने वाले समर्पित कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं. ये कंट्रोल रूम जहाजों की आवाजाही और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर पल-पल की नजर रख रहे हैं, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके.
भारतीय पोर्ट्स पर संचालन स्थिर विशेष सचिव सिन्हा के अनुसार, भारत के प्रमुख बंदरगाहों पर संचालन फिलहाल स्थिर बना हुआ है. बंदरगाहों को निर्देश दिए गए हैं कि वो निर्यातकों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें और आयात-निर्यात व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करें. शिपिंग लाइनों और एजेंटों के साथ समन्वय करके जहाजों और कार्गो की स्थिति की नियमित रिपोर्टिंग की जा रही है. सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि वैश्विक तनाव का असर भारत के विदेशी व्यापार और अर्थव्यवस्था पर कम से कम पड़े.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






