
स्टॉर्मी डेनियल्स केस: प्रोसेक्यूटर ने ट्रंप पर लगाए 34 आरोप, कोर्ट में डोनाल्ड बोले- निर्दोष हूं मैं
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न फिल्म स्टार को सीक्रेट पेमेंट देने के मामले में 34 आरोपों से बरी हो गए हैं. इस मामले में मैनहट्टन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. हालांकि, अदालत ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न फिल्म स्टार को सीक्रेट पेमेंट देने के मामले में प्रोसेक्यूटर (अभियोजक) ने 34 आरोप लगाए. हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों से खुद को बेकसूर बताया है. इस मामले में मैनहट्टन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. अब अगली सुनवाई दिसंबर में होगी. सुनवाई के लिए कोर्ट ने अलगी तारीख 4 दिसंबर तय की है. जिसमें ट्रंप को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा.
कोर्ट ने कहा है कि अगले साल जनवरी से ट्रंप का ट्रायल शुरू किया जा सकता है. भारतीय समयानुसार देर रात करीब 1 बजे तक चली सुनवाई के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को बेकसूर बताया. उन्होंने पैसे की हेराफेरी के 34 मामलों में खुद को Not Guilty करार दिया.
सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने राज को छिपाने के लिए $130,000 का अवैध तरीके से भुगतान किया. उन्होंने कहा था पोर्न स्टार से संबंध होने की जानकारी सामने आने से उनके राष्ट्रपति बनने के लिए चुनावी अभियान पर असर पड़ता, इसलिए ये भुगतान किया गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का ट्रायल जनवरी 2024 में शुरू हो सकता है.
16 पन्नों के अभियोग में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन को नियमों का उल्लंघन करते हुए $ 130,000 दिए. पूर्व राष्ट्रपति और अन्य ने 2016 के अमेरिकी चुनाव से पहले उनके बारे में नकारात्मक जानकारी के प्रकाशन को दबाने के लिए एक योजना के जरिए चुनावी कानूनों का उल्लंघन किया. इस भुगतान में पोर्न स्टार को की गई पेमेंट भी शामिल है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











