
स्टॉक मार्केट के लिए मई में आई अच्छी खबर, विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में डाले इतने पैसे
AajTak
FPI Investment Data: विदेशों निवेशक भारतीय बाजार में लौटकर आ रहे हैं, FPI ने मई महीने में तगड़ा पैसा भारतीय बाजार में लगा दिया है, पिछले 8 महीने में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा मई महीने में निवेश किया है.
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) के लिए मई का महीना अब तक अच्छा रहा है, मई में अब तक विदेशी निवेशकों (FPI) ने करीब 14,429 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजारों में डाले हैं, जो कि पिछले आठ महीने में सबसे ज्यादा है. इससे पहले सितंबर-2024 से पहले इससे बड़ी राशि विदेशी निवेशकों से बाजार में डाले थे.
दरअसल, मई 2025 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय इक्विटी बाजार में ₹14,429 करोड़ का निवेश किया, जो सितंबर 2024 के बाद का उच्चतम मासिक प्रवाह है. यह लगातार तीसरा महीना है, जब FPIs भारतीय बाजारों में शुद्ध खरीदार रहे हैं.
FPI लौटकर आए भारतीय बाजार में
विदेशों निवेशक भारतीय बाजार में लौटकर आ रहे हैं, क्योंकि भारत की मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिति, जिसमें FY26 के लिए 7% जीडीपी वृद्धि का अनुमान और नियंत्रित मुद्रास्फीति शामिल है, जो FPI को आर्कषित कर रहा है.
इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी ने माहौल को बेहतर किया है. टैरिफ पर अभी तक बातचीत सकारात्मक रही है, उम्मीद है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द समझौते हो जाएंगे. इसके अलावा भारतीय करेंसी में थोड़ी मजबूती लौटी है, जिससे अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है और विदेशी निवेशक को भारतीय बाजार भाने लगा है.
इन सबके बीच चौथी तिमाही में बेहतर नतीजे ने बाजार का मूड संभाला है. खासकर वित्तीय सेवाओं, आईटी और उपभोक्ता टिकाऊ कंपनियों के रिजल्ट में तीसरी तिमाही के मुकाबले चौथी तिमाही में थोड़ा सुधार हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











