
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जंगल सफारी को मिले 3 नए मेहमान, अफ्रीका से आए चिम्पांजी बने आकर्षण का केंद्र
AajTak
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित जंगल सफारी में अब तीनों चिम्पांजी निको, सूझी और एमीलिया नए मेहमान बने हैं. इन्हें अबू धाबी से लाकर विशेष पिंजरे में रखा गया है, जिसमें अफ्रीकी वर्षावन जैसा वातावरण तैयार किया गया है. 7 अप्रैल को लाए गए इन चिम्पांजियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. इससे सफारी का आकर्षण बढ़ गया है.
गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनी जंगल सफारी में अब सैलानियों को चिम्पांजी भी देखने को मिलेंगे. अफ्रीका के वर्षावनों में पाए जाने वाले यह बेहद बुद्धिमान और सामाजिक प्राणी अब जंगल सफारी के नए सदस्य बन गए हैं. यूएई के अबू धाबी स्थित कैपिटल जू एंड वाइल्डलाइफ से लाए गए इन तीन चिम्पांजियों में एक नर ‘निको’ और दो मादा ‘सूझी’ और ‘एमीलिया’ शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, तीनों चिम्पांजी 7 अप्रैल 2025 को एकता नगर लाए गए थे. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें विशेष निगरानी और देखरेख में रखा गया. एक अनुभवी डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ने स्थानीय वातावरण में इन्हें ढालने के लिए विशेष देखभाल की. अब ये पूरी तरह से पर्यावरण में घुल-मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास तेंदुए ने काले हिरण को बनाया शिकार, दहशत से 7 की और मौत
इन चिम्पांजियों के लिए जंगल सफारी में अफ्रीका जैसे वर्षावन का वातावरण तैयार किया गया है. उनके लिए एक विशाल और सुरक्षित पिंजरा बनाया गया है, जिसमें उनके स्वभाव, खेल और चढ़ने के स्वाभाविक व्यवहार को ध्यान में रखते हुए विशेष डिजाइन किया गया है. इसमें पेड़ों की शाखाएं, झूलने की व्यवस्था और चढ़ने-उतरने की खुली जगहें शामिल हैं.
जंगल सफारी के निदेशक विपुल चक्रवर्ती ने बताया कि जैसे ही इन चिम्पांजियों को सार्वजनिक सफारी के लिए खोला गया, तो बड़ी संख्या में सैलानी इन्हें देखने पहुंचे. बच्चों और परिवारों में खासा उत्साह देखा गया है. इन चिम्पांजियों के आने से जंगल सफारी की जीव विविधता और आकर्षण में बड़ा इजाफा हुआ है. अब पर्यटक यहां आकर केवल शेर, बाघ और हिरण ही नहीं, बल्कि मानव के सबसे निकटतम प्रजाति चिम्पांजियों को भी नजदीक से देख पाएंगे.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









