
स्टेज पर बालों में लगी आग, लड़की ने खुद को ऐसे संभाला जैसे कुछ हुआ ही न हो...वायरल वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है छात्रा हाथ में मोमबत्ती पकड़े मंच पर खड़ी थी. इसी दौरान अचानक मोमबत्ती की लौ उसके बालों तक पहुंच गई और कुछ सेकंड के लिए आग लग गई.लेकिन इसके बाद जो उसने खुद को संभाला ये मोमेंट वायरल है.आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी.
अमेरिका के एक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह उस वक्त सबके लिए हैरानी का कारण बन गया, जब मंच पर खड़ी एक छात्रा के बालों में अचानक आग लग गई. यह घटना घबराहट और अफरा-तफरी में बदल सकती थी, लेकिन जो हुआ उसने वहां मौजूद हर शख्स को दंग कर दिया.
यह मामला Phoenix के एक स्कूल का है. समारोह के दौरान छात्रा हाथ में मोमबत्ती पकड़े मंच पर खड़ी थी. इसी दौरान अचानक मोमबत्ती की लौ उसके बालों तक पहुंच गई और कुछ सेकंड के लिए आग लग गई. हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे, लेकिन आग लगते ही छात्रा ने जो किया, वह काबिल-ए-तारीफ था.
चेहरे पर मुस्कान हो गई वायरल
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्रा बिल्कुल भी नहीं घबराई. न तो उसने चीख मचाई, न भागने की कोशिश की. उसने बेहद शांत तरीके से अपने हाथों से आग बुझाई, खुद को संभाला और मंच पर वैसे ही खड़ी रही, जैसे कुछ हुआ ही न हो. यही नहीं, उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी बनी रही.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर Kenneth Perez ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही बच्ची उनकी भतीजी है.
देखें पूरा वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











