
स्टार फुटबॉलर संग फोटो वायरल हुई तो मंगेतर ने महिला से तोड़ा रिश्ता
AajTak
इंग्लैंड के फुटबॉल सुपरस्टार वेन रूनी अपनी कुछ तस्वीरों के चलते काफी विवादों में हैं. वेन की हाल ही में तीन युवतियों के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो के जबरदस्त सुर्खियों में आने के बाद तस्वीर में नजर आ रही मॉडल के मंगेतर ने रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया है.
इंग्लैंड के फुटबॉल सुपरस्टार वेन रूनी अपनी कुछ तस्वीरों के चलते काफी विवादों में हैं. वेन की हाल ही में तीन युवतियों के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो के जबरदस्त सुर्खियों में आने के बाद तस्वीर में नजर आ रही मॉडल के मंगेतर ने रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया है. (फोटो क्रेडिट: Elise Melvin इंस्टाग्राम) मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार वेन इस तस्वीर में बैठकर सोते हुए एक होटल रुम में नजर आए थे. इसके अलावा भी इन तीन युवतियों के साथ वेन की तस्वीरें वायरल हुई हैें.(फोटो क्रेडिट: Elise Melvin इंस्टाग्राम) ट्रेनी अकाउंटेंट एलिजे मेल्विन ने इन तस्वीरों को क्लिक किया था. इन तस्वीरों में ब्रूक मॉर्गन और टेलर रायन भी दिखी थीं. तीनों की उम्र 21 साल है. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मेल्विन के मंगेतर स्टुअर्ट रॉजर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद काफी नाराज हुए और उन्होंने रिश्ते को खत्म कर लिया है (फोटो क्रेडिट: Elise Melvin इंस्टाग्राम)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












