
स्टाइल के साथ ऑफरोडिंग का मजा! Hero ने लॉन्च किया XPulse 200 का नया स्पेशल एडिशन
AajTak
Hero XPulse 200 के इस नए डकार एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. जो इसके लुक और डिज़ाइन को थोड़ा और बेहतर बनाते हैं. इस नए Dakar Edition की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है. जिसे ग्राहक 10,000 रुपये की राशि से ऑफिशियल बेवसाइट के माध्यम के बुक कर सकते हैं.
हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में XPulse 200 4V प्रो डकार एडिशन को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी ने नई बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. नया डकार एडिशन Xpulse 200 4V और Xpulse 200 4V Pro के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. जिनकी कीमत क्रमशः 1.51 लाख रुपये और 1.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Dakar Edition में क्या है ख़ास:
आपको बता दें कि, ऑटोमोबाइल रेसिंग की दुनिया में ये डकार रैली (Dakar Rally) काफी मशहूर है. मूल रूप से ये नया एडिशन Xpulse 200 4V Pro पर ही बेस्ड है. लेकिन इसमें कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो इसके लुक को थोड़ा और बेहतर बनाते हैं. खास तौर पर, बाइक में Dakar से प्रेरित एक खास पेंट स्कीम दिया गया है.
बाइक के फ्यूल टैंक पर 'Dakar' लोगो दिया गया है. इसके अलावा ब्रांड ने टैंक पर ग्राफिक्स में कंपास भी कोआर्डिनेशन भी दिए गए हैं जो संभवत: यह बताते हैं कि सउदी अरब में डकार रैली कहा होती है. शुरुआती दौर में डकार रैली पेरिस , फ्रांस से डकार और सेनेगल (अफ्रीका महाद्वीप के सेनेगल देश की राजधानी) में आयोजित किए गए थें. लेकिन 2020 से इसका आयोजन सऊदी अरब में किया जा रहा है.
पावर और परफॉर्मेंस:
इस स्पेशल एडिशन के इंजन मैकेनिज़्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें कंपनी ने 199 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलिंडर एयर/ऑयल कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है. जो 18.9 बीएचपी की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











