
स्कॉर्पियो पर फायरिंग कर लूटे 3 करोड़ 60 लाख रुपये, पुणे सोलापुर हाइवे की घटना
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे से 120 किलोमीटर दूर एक स्कॉर्पियो पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की और कार को रोककर 3 करोड़ साठ लाख रुपए की नकदी लूट ली. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के पुणे के इंदापुर तालुका के वर्कुटे बुद्रुक में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय एक स्कॉर्पियो पर कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी. फायरिंग करने वालों ने इसी के साथ 3 करोड़ साठ लाख रुपये की नकदी लूट ली. घटना 26 अगस्त शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के बीच की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि लूटी गई नकदी हवाला की है. पुलिस इस मामले में गोपनीयता बरत रही है.
जानकारी के अनुसार, मेहसाणा गुजरात के रहने वाले 40 वर्षीय भावेश कुमार अमृत पटेल ने इंदापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे वह वरकुटे गांव की सीमा में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे थे. इस दौरान स्पीड ब्रेकर पर कार की रफ्तार धीमी होने पर चार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. जब कार की स्पीड तेज कर दी तो कुछ अन्य कारों ने पीछा किया और कार को रोकने की कोशिश की.
गाड़ी नहीं रोकने पर पिस्टल से फायरिंग कर स्कॉर्पियो को रोक लिया. पीछे से आ रही दो कारों में सवार चार लोगों ने उनसे मारपीट करना शुरू कर दिया. दो बदमाशों ने कार से 3 करोड़ 60 लाख रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन उठा लिए और फरार हो गए. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुणे के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. बारामती के अनुमंडल पुलिस अधिकारी गणेश इंगले ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी. पुलिस निरीक्षक प्रभाकर मोरे ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










