
स्कॉटलैंड में उच्चायुक्त से बदसलूकी पर भारत नाराज, एक संदिग्ध की हुई पहचान
AajTak
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि स्कॉटलैंड के बाहर के तीन लोगों ने दूत की यात्रा को जानबूझकर बाधित किया. उनमें से एक ने वरिष्ठ राजनयिकों के गुरुद्वारे में पहुंचने पर राजनयिक व्हीकल को हिंसक तरीके से खोलने का भी प्रयास किया. भारतीय दूत और भारत के महावाणिज्यदूत (सीजी) बिना बहस किए ही मौके से जाना ही ठीक समझा.
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरवाईस्वामी को खालिस्तानी चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में स्थित एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया. भारत ने इस घटना को 'अपमानजनक' बताते हुए ब्रिटिश सरकार को घटना की जानकारी दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. भारत ने ब्रिटेन के विदेश कार्यालय और पुलिस के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है.
शुक्रवार को विक्रम दोरवाईस्वामी ने ग्लासगो गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की समिति के साथ बैठक की योजना बनाई थी. हालांकि, कुछ कट्टरपंथी ब्रिटिश सिखों ने उन्हें यह कहते हुए गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया कि यहां उनका "स्वागत नहीं है".
बिना बहस किए ही परिसर से चले गए भारतीय राजदूत लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि स्कॉटलैंड के बाहर के तीन लोगों ने दूत की यात्रा को जानबूझकर बाधित किया. उनमें से एक ने वरिष्ठ राजनयिकों के गुरुद्वारे में पहुंचने पर राजनयिक व्हीकल को हिंसक तरीके से खोलने का भी प्रयास किया. भारतीय दूत और भारत के महावाणिज्यदूत (सीजी) बिना बहस किए ही मौके से जाना ही ठीक समझा. सामने आया है कि सिख कट्टरपंथियों ने इस दौरान धमकियां दी और अपशब्दों का भी प्रयोग किया.
बदसलूकी करने वाले एक व्यक्ति की हुई पहचान
स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के साथ जिन तीन लोगों ने बुरा व्यवहार किया, उनमें से एक की तस्वीर और उसके बारे में जानकारी सामने आ गई है. इस सिख चरमपंथी की पहचान शमसेर सिंह खालसा के तौर पर हुआ है. वह पश्चिमी लंदन का रहने वाला हैं और ब्रिटिश है. साल 2018 में यह 23 जनवरी से 30 जनवरी के बीच कनाडा आया था.असामाजिक तत्वों ने धमकाया 29 सितंबर, 2023 को, तीन लोगों जो कि स्कॉटलैंड के बाहर के थे, उन्होंने कम्युनिटी के लिए गुरुद्वारा समिति, उच्चायुक्त (एचसी) और भारत के महावाणिज्य दूत (सीजी) द्वारा आयोजित एक बातचीत को भी बाधित किया. उच्चायोग ने कहा कि, "यह बातचीत समुदाय और कांसुलर मुद्दों पर चर्चा के लिए होनी थी. आयोजकों में वरिष्ठ समुदाय के नेता, महिलाएं और समिति के सदस्य और स्कॉटिश संसद के सदस्य शामिल थे. असामाजिक तत्वों ने उन्हें धमकाया और दुर्व्यवहार किया गया. किसी भी संभावित विवाद को रोकने के प्रयास में , एचसी और सीजी ने इस व्यवहार के तुरंत बाद परिसर छोड़ दिया.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









