
स्कूल वैन में दो नर्सरी की छात्राओं से रेप, बच्ची बोली- ड्राइवर अंकल ने गलत काम किया और वीडियो भी बनाया
AajTak
बेगूसराय में दो नर्सरी की छात्राओं के साथ रेप की घटना हुई. एक बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांव वालों की मदद से ड्राइवर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिर गाड़ी में आग लगाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.
बिहार के बेगूसराय से दो नर्सरी की छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बच्चियां स्कूल से मैजिक गाड़ी में बैठकर घर आ रही थीं. तभी रास्ते में ड्राइवर ने बच्चियों के साथ घिनौना काम किया गया. घर पहुंचकर एक बच्ची ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई. उसने यह भी बताया कि वैन चलाने वाले अंकल ने गलत काम किया और वीडियो भी बनाया है. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी. गाड़ी में आग लगा दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह पूरी घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मंगलवार शाम एक निजी स्कूल की छुट्टी के बाद ड्राइवर सिकंदर राय बच्चों को स्कूल लेकर घर जा रहा था. गाड़ी में जब दो बच्चियां रह गईं तो उसने दोनों के साथ गाड़ी में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और आरोपी को सभी कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.
दो नर्सरी में पढ़ने वाली छात्रों के साथ रेप
जानकारी के मुताबिक एक बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांव वालों की मदद से ड्राइवर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिर गाड़ी में आग लगाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी मैजिक ड्राइवर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.
पुलिस ने आरोपी मैजिक ड्राइवर को किया अरेस्ट
इस संबंध में डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि स्कूली वाहन चालक के द्वारा दो बच्चियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है. बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










