
स्कूल वैन का इस्तेमाल कर बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम, शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश
AajTak
रामगढ़ पुलिस ने शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह स्कूल वैन लिखी ओमनी वैन से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है.
झारखंड के रामगढ़ जिले की रामगढ़ पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जो स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन गाड़ी का इस्तेमाल कर बड़ी-बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने ऐसे आधे दर्जन शातिर अपराधी को गोला थाना क्षेत्र से देर रात चोरी के सामन के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से एक स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन, एक बाइक और लाखों रुपए मूल्य की चोरी के तांबे को बरामद किया है.
इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बहुत दिनों से जिले में चोरी की काफी शिकायतें मिल रही थी. इन्हीं शिकायतों को लेकर हमने पुलिस की एक टीम को लगाया था. देर रात हमें गुप्त सूचना मिली कि ये अपराधी बड़ी मात्रा में चोरी की गई तांबे की तार लेकर गोला थाना क्षेत्र से रामगढ़ की ओर आ रहे हैं. जिसके बाद हमने पुलिस टीम को निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: MP में दिनदहाड़े मजिस्ट्रेट के घर में चोरी, लाखों के जेवरात पर हाथ साफ
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात गोला थाना क्षेत्र से इन शातिर अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ किया तो इन लोगों ने बताया कि हम लोग स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन का इसलिए इस्तेमाल किया करते हैं. ताकि पुलिस और अन्य लोगों को हम लोगों पर शक न हो.
स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन का इस्तेमाल करके हम लोगों ने अब तक कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, इसको लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








