
स्कूल में ट्रैक्टर लेकर घुसे स्टूडेंट्स ने किए स्टंट, बोनट पर चढ़कर... वायरल हुआ वीडियो
AajTak
बिजनौर के जाने-माने स्कूल सैंट मैरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्र ट्रैक्टर पर लदे हुए हैं और कैंपस के अंदर स्टंट कर रहे हैं. अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों का इस तरह स्कूल में ट्रैक्टर चलाना सभी हो हैरान कर रहा है.
Bijnor School Viral Video: बिजनौर के जाने-माने स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, 12वीं कक्षा की फेयरवेल वाले दिन छात्र कैंपस के अंदर ट्रैक्टर लेकर घुस गए थे. वायरल वीडियो में 6-7 बच्चे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस स्कूल का यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है.
ट्रैक्टर में छात्रों ने बजाए गाने
सूत्रों का कहना है कि स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी बच्चे शामिल हुए थे. प्रोग्राम के बीच में ही डीजे ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण बच्चे स्कूल के अंदर ट्रैक्टर ले आए, ट्रैक्टर में साउंड सिस्टम लगा हुआ था. इसके बाद छात्रों ने ट्रैक्टर को कैंपस में घुमाया और गाने चलाकर डांस भी किया.
स्कूल प्रिंसिपल ने कही ये बात
आजतक की टीम ने स्कूल प्रिंसिपल रिंसी से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं फेयरवेल वाले दिन छुट्टी पर थी. प्रिंसिपल ने इस बारे में मैनेजमेंट से बात करने की सलाह दे दी. जब आजतक ने उनसे पूछा कि वह प्रबंधन का नंबर दें तो उन्होंने मना कर दिया.
गाना सुनने के लिए छात्रों ने जोखिम में डाली अपनी जान

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












