
स्कूल बंद, इंटरनेट ठप और कर्फ्यू... जानें बिहार-बंगाल में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात
AajTak
पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस के दौरान एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है. हुगली में पत्थरबाजी और आगजनी हुई है. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. इसंका आयोजन बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने किया था. बीजेपी का कहना है कि इस हिंसा में विधायक बिमन घोष घायल हुए हैं.
हिंसा की आग में झुलस रहे बिहार के बीच पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है. हुगली में निकाली जा रही शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हुई है. हुगली के रिशरा में हिंदू संगठन शोभायात्रा निकाल रहे थे. पत्थरबाजी में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. उनके जाने के बाद अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई और आगजनी भी हुई. हालत पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला.
शोभायात्रा का आयोजन बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने किया था. बीजेपी का कहना है कि इस हिंसा में विधायक बिमन घोष घायल हुए हैं. इसके साथ ही पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घटना उस समय हुई, जब शोभायात्रा रिशरा के संध्या बाजार इलाके को पार कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, यह इलाका अल्पसंख्यक बहुल है. हिंसक झड़प के चलते रिशरा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई है और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी गुंडागर्दी- राज्यपाल
हिंसा के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि गुंडागर्दी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जल्द से जल्द आरोपियों को खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उधर, घटना के बाद बीजेपी और टीएमसी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. टीएमस ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है. वहीं, बीजेपी ने इसे टीएमसी की नाकामी बताया है.
महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया- दिलीप घोष
बीजेपी नेता दिलीप घोष का आरोप है कि शोभायात्रा में महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया. हावड़ा में हुई हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है. गौरतलब है कि हावड़ा में 30 मार्च को रामनवमी के जुलूस पर हमला हुआ था. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












