
स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ, खौफ में 7 घंटे तक कार में फंसे रहे पांच लोग, रातभर चला रेस्क्यू
AajTak
तमिलनाडु में एक स्कूल परिसर में तेंदुआ (Leopard) घुस गया. इससे दहशत फैल गई. आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से निकाला गया और सूचना वन विभाग की टीम को दी गई. इसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला. टीम ने सुबह बमुश्किल तेंदुए को पकड़ा.
तमिलनाडु के स्कूल में एक तेंदुआ (Leopard) घुस आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. तेंदुआ ने कार शेड में घुसने के बाद दो कारों में सवार पांच लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद मामले की सूचना वन टीम को दी गई. आखिरकार रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुआ को पकड़ लिया गया. होसुर से आए पशु चिकित्सकों सहित वन विभाग की टीम ने कार के नीचे छिपे तेंदुए का रेस्क्यू किया.
एजेंसी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि एक तेंदुआ भटककर यहां पहुंच गया था, जिसे हमने पकड़ लिया है. हमने कार में फंसे पांच लोगों को भी निकाला. कार के अंदर 6-7 घंटे से कैद रहे असगर खान ने कहा कि हमें डर था कि अगर बाहर निकलें तो तेंदुआ कहीं हमला न कर दे.
असगर के साथ उनके भाई और एक दोस्त ने अपनी कार पार्क की थी, तभी शेड के चौकीदार ने उन्हें बताया कि कार शेड में एक तेंदुआ घुस आया है. हमने तुरंत शेड के गेट को बंद कर दिया, ताकि जानवर भाग न सके और खुद को कार में बंद कर लिया. तेंदुए ने चौकीदार पर हमला कर दिया था. एक ड्राइवर ने चौकीदार को तुरंत दूसरी कार में ले लिया.
तिरुपथुर के जिला कलेक्टर के थारपगराज, पुलिस अधीक्षक अल्बर्ट जॉन और वन विभाग के अधिकारियों ने कार में फंसे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी मदद होगी, वे वाहनों के अंदर सुरक्षित रहें. कार के अंदर बंद लोग अधिकारियों के साथ वॉट्सएप व वीडियो कॉल पर संपर्क में थे.
यह भी पढ़ें: Maharastra: बंदर के शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला बाहर
इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ऊपर छत की ओर से एक सीढ़ी लटकाई और शेड से बाहर आने के लिए कहा. शुरू में कार में बैठे लोग बाहर निकलने में डर रहे थे. अधिकारियों के आश्वस्त करने के बाद वे बाहर आए और सीढ़ी पर चढ़कर छत पर पहुंचे. असगर खान ने कहा कि मैं जैसे ही सीढ़ी पर चढ़ा तो देखा कि तेंदुए की आंखें चमक रही थीं. मुझे लगा कि हमला कर सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







