
स्कूल नहीं जाने की जिद्द में चारपाई से लिपटा बच्चा, घरवाले पलंग भी ले गए स्कूल, Video
AajTak
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे ने स्कूल जाने से बचने के लिए ऐसी जिद्द दिखाई कि उसने खुद को चारपाई से इस तरह लपेट लिया कि उसे हटाना ही मुश्किल हो गया.देखें यह वायरल वीडियो.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक नन्हा बालक स्कूल जाने से साफ इनकार करता दिख रहा है. स्कूल न जाने की जिद्द में वह चारपाई से ऐसे लिपट जाता है, जैसे कोई सांप अपने शिकार को पकड़ ले. परिवार के लोग उसे मनाने की हर कोशिश करते हैं, लेकिन बच्चा अपनी जगह से हिलने को तैयार ही नहीं होता.
चारपाई समेत स्कूल पहुंचा बच्चा!
आखिरकार, परिवार ने भी हार मान ली और बच्चे को चारपाई सहित ही स्कूल पहुंचा दिया. यह नजारा देखने लायक था.एक ओर बच्चा अपनी जिद्द में डटा रहा, और दूसरी ओर परिवार ने भी उसका जवाब देसी जुगाड़ से दे दिया.
वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हा बच्चा स्कूल जाने से बचने के लिए ऐसी जिद्द पर उतर आया कि चारपाई से इस कदर चिपक गया, जैसे वहीं बस जाना हो. आधा शरीर चारपाई के ऊपर था और आधा नीचे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. घरवालों ने कितनी भी कोशिश की, पर उसने अपनी जगह नहीं छोड़ी.उसकी जिद्द देखकर लोग पहले हैरान हुए, फिर हंसी रोक नहीं पाए.
लोगों ने किया मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी नहीं रुक रही.एक यूजर ने लिखा कि भाई को तो जिद्द के लिए नोबेल मिलना चाहिए.दूसरे ने कमेंट किया कि मां-बाप भी चारपाई सहित स्कूल पहुंचा दें, अब बच्चा क्या करे, कहां जाए?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












