
स्कूल जा रही छात्रा को जबरन बंधक बनाया, चार युवकों ने किया गैंगरेप
AajTak
मथुरा से एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुरुवार को स्कूल जा रही थी. तभी एक नामजद युवक ने जबरन उसे बंधक बनाकर अपने घर ले गया. जहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया.
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल जा रही छात्रा को चार युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है.
वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. घटना के बाद से नाबालिग सदमे में हैं, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.
स्कूल जा रही 17 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 17 साल की नाबालिग छात्रा घर से स्कूल पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में नामजद युवक ने छात्रा को जबरन अपने घर ले गया. जहां उसे बंधक बनाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घिनौना काम किया.
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 9 बजे उनकी बेटी घर से स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी. इस दौरान उनकी बेटी ने किसी तरह से उसने संपर्क किया और वो मौके पर पहुंचे फिर बेटी को बचाया.
पुलिस आरोपियों की तालाश में जुटी

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










