
स्कूल चपरासी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप
AajTak
मनाली में सरकारी स्कूल के एक चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली इलाके में सरकारी स्कूल के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 54 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो लाहौल-स्पीति जिले का रहने वाला था और एक सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था. बताया जा रहा है कि रंजीत पिछले करीब पांच साल से नम्रता नाम की महिला के साथ मनाली के पास पतलीकूहल गांव में किराए के मकान में रह रहा था.
मामले का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब नम्रता ने खुद पुलिस को सूचना दी. उसने बताया कि सोमवार रात उसकी रंजीत के साथ कहासुनी हुई थी. अगले दिन सुबह जब उसने उसे देखा तो वह बेहोश पड़ा था और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस बीच मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. रंजीत की पत्नी ताली पाल्मो ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है. उनका कहना है कि रंजीत के शरीर पर गर्दन, छाती और पेट के पास चोट के निशान थे, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है.
परिवार के लोगों ने बताया कि रंजीत 7 मार्च को पतलीकूहल पहुंचा था. सोमवार रात उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और उस समय वह नशे की हालत में बताया जा रहा था. इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे परिवार सदमे में है. मनाली के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के.डी. शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. संदिग्ध महिला नम्रता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया था, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह घटना घरेलू विवाद का परिणाम है या इसके पीछे कोई और वजह है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






