
स्कूल खुलेंगे या नहीं? दिल्ली सरकार जल्द ले सकती है फैसला
AajTak
कोरोना काल में बंद स्कूलों को फिर से खोले जाने की मांग जोर पकड़ रही है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि दिल्ली सरकार ने जनता से सुझाव मांगे थे. अब सुझाव मिलने के बाद सरकार जल्द कोई फैसला ले सकती है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का असर स्कूलों पर भी पड़ा है. कोरोना की लहर थमने के बाद दिल्ली में स्कूलों को खोले जाने की मांग हो रही है. दिल्ली में स्कूल खोले जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सरकार ने जनता से सुझाव मांगे थे. सरकार को कुल 30 से 35 हजार सुझाव लोगों ने दिए हैं. इन सुझावों में लोग स्कूलों को खोलने की मांग कर रहे हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











