
स्कूटर में 'स्पोर्ट बाइक' जैसा मज़ा, Yamaha ने लॉन्च किया अनोखा Aerox 155
AajTak
Yamaha Motor ने भारत में अपना अनोखा ‘रेसिंग स्कूटर’ लॉन्च किया है. इसकी खास बात ये है कि इस स्कूटर में ऐसे फीचर्स हैं जो इसके राइडर को एक स्पोर्ट बाइक चलाने का मज़ा देते हैं. जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Yamaha ने अपना अनोखा ’रेसिंग स्कूटर’ Aerox 155 लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर भारत के प्रीमियम स्कूटर ब्रांड में अलग जगह बनाएगा. इसे चलाने पर लोगों को स्कूटर में ‘स्पोर्ट बाइक’ जैसा आनंद और थ्रिल मिलेगा. जानें इसकी कीमत और फीचर्स.
Yamaha ने Aerox 155 को लॉन्च किया है. ये एक स्पोर्ट बाइक और स्कूटर का अनोखा मेल है. इसमें नई पीढ़ी का 155cc का लिक्विड कूल्ड ब्लू कोर इंजन है. इस इंजन को यामाहा ने अपनी रेसिंग बाइक ‘R15' के इंजन के अनुरूप विकसित किया है. जिसमें वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नोलॉजी है.
Yamaha Aerox 155 का 155cc का इंजन 15PS की मैक्सिमम पावर और 13.9Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. ये 4-स्ट्रोक-4-वाल्व वाला इंजन है. Yamaha Aerox 155 को कंपनी ने CVT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है. वहीं इसमें स्टार्ट और स्टॉप बटन का फीचर है जो इसकी ईंधन दक्षता को बढ़ाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












