
सोशल मीडिया से संपर्क, लाखों की लालच, करोड़ों की रंगदारी...बिश्नोई गैंग की नई करतूत का खुलासा
AajTak
हरियाणा के करनाल से एसटीएफ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने बीती 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 में एक इमिग्रेशन एजेंट पर गोलियां चलाई थी. दोनों शूटर सोशल मीडिया के जरिए बिश्नोई गैंग के संपर्क में आए थे. लॉनेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के इशारे पर काम कर रहे थे.
चाहे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी हो या फिर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम हर वक्त सुर्खियों में रहता है. ताजा मामला बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स से जुड़ा है, जिन्हें हरियाणा एसटीएफ ने करनाल के घरौंडा से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीप्पी और अमन के रूप में की गई है. इन दोनों ने 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में रहने वाले एक इमिग्रेशन एजेंट सतेन्द्र पाल पर गोलियां चलाई थी. उनके कब्जे से 32 बोर का एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले कुरूक्षेत्र के सेक्टर 3 के रहने वाले इमिग्रेशन एजेंट सतेंद्र पाल के पास अमेरिका से कॉल आई थी. कॉलर ने अपना नाम अनमोल बिश्नोई बताया था. उसका कहना था कि वो लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. उसने सतेंद्र से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. सतेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसे सुरक्षा मुहैया करा दी गई. इसके बावजूद इमिग्रेशन एजेंट को लगातार कॉल और वाइस नोट के जरिए धमकी आती रही. इसी बीच दो लड़के उसके घर पर एक लेटर फेंक कर चले गए, जिसमें लिखा था कि पैसे देने का आखिरी मौका है.
सोशल मीडिया के जरिए शूटर्स से संपर्क
9 नवंबर की बात है. सतेंद्र पाल अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान दो लड़के आए और उनके घर पर फायरिंग करने लगे. इस हमले में वो बाल-बाल बच गए. पुलिस शिकायत के बाद इस मामले की जांच एसटीएफ को दी गई. एसटीएफ की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दोनों शूटर्स की तस्वीर निकल गई. उसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों करनाल के कालराम गांव के रहने वाले हैं. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों लड़के सोशल मीडिया के जरिए अनमोल बिश्नोई के संपर्क में आए थे. उसने पांच लाख रुपए देने का लालच दिया था. इसके बदले उन्हें इमिग्रेशन एजेंट पर फायरिंग करने के लिए कहा गया था.
अमेरिका से भारत में वारदात को अंजाम

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









