
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में मनीष तिवारी, संसद परिसर में प्रियंका गांधी संग बातचीत करते दिखे, Video
AajTak
इस वीडियो में कांग्रेस सांसद प्रियंका को संसद के भीतर जाते देखा जा सकता है. इस बीच संसद के प्रवेश द्वार पर मनीष तिवारी को खड़ा देखा जा सकता है. वह प्रियंका को देखकर मुस्कुराते हुए उनसे बात करते हैं. इसके बाद प्रियंका संसद के भीतर चली जाती हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी चर्चा में हैं. संसद में मंगलवार को भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने जा रही है. विपक्ष की ओर से वक्ताओं की लिस्ट में मनीष तिवारी का नाम शामिल हैं. उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से कांग्रेस से उनकी नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन संसद परिसर के भीतर उनका और प्रियंका गांधी की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में कांग्रेस सांसद प्रियंका को संसद के भीतर जाते देखा जा सकता है. इस बीच संसद के प्रवेश द्वार पर मनीष तिवारी को खड़ा देखा जा सकता है. वह प्रियंका को देखकर मुस्कुराते हुए उनसे बात करते हैं. इसके बाद प्रियंका संसद के भीतर चली जाती हैं.
इस बीच साल 1970 की फिल्म पूरब और पश्चिम के गाने के बोल शेयर करने के बारे में जब संवाददाता उनसे पूछते हैं तो वह कहते हैं कि अंग्रेजी में एक कहावत है कि अगर आप मेरी चुप्पी नहीं समझ सकते तो आप कभी मेरे शब्दों को नहीं समझ सकते.
बता दें कि मनीष तिवारी कांग्रेसी ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. दौरे से लौटने के बाद उन्होंने डेलीगेशन के बाकी सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी. हालांकि कांग्रेस की तरफ से डेलीगेशन के लिए तिवारी का नाम नहीं दिया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अपनी मर्जी से इन्हें सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






