
सोशल मीडिया पर छाए मैच के मोमेंट्स, बुमराह का जवाब बना फैंस का फेवरेट
AajTak
एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, तिलक वर्मा की पारी और पाकिस्तान की पारी के धराशायी होने पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.
भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एक बार फिर इतिहास रच दिया.आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने अपनी 9वीं एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की.इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अजेय रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा और तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैच के मोमेंट्स
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान कई ऐसे पल देखने को मिले, जो इंटरनेट पर छा गए. खासकर जसप्रीत बुमराह का हारिस रऊफ को दिया गया करारा जवाब फैंस के बीच चर्चा की बड़ी वजह बना. सोशल मीडिया पर लोग इस पर मीम्स और मजेदार पोस्ट बना रहे हैं.
पाकिस्तान की बल्लेबाजी के पतन और भारतीय खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस को लेकर ऑनलाइन जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहा है. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही मजेदार पोस्ट और मीम्स.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












