
सोशल मीडिया का दुरुपयोग केसः संसदीय समिति के सामने ट्विटर की पेशी, भेजे 2 प्रतिनिधि
AajTak
ट्विटर की ओर से शगुफ्ता कामरान और आयुषी कपूर को संसदीय समिति के समक्ष भेजा गया. शगुफ्ता कामरान सीनियर मैनेजर पब्लिक पॉलिसी हैं जबकि आयुषी कपूर भारत की कानूनी सलाहकार हैं
सोशल मीडिया विवाद को लेकर ट्विटर की ओर से उसके 2 प्रतिनिधि आज शुक्रवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए. सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को किस तरह रोका जा सके, ट्विटर को इस संबंध में संसदीय समिति के सवालों का जवाब दिए. भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के मुद्दे की जांच के लिए संसदीय समिति की ओर से यह बैठक बुलाई गई थी. ट्विटर की ओर से शगुफ्ता कामरान और आयुषी कपूर को संसदीय समिति के समक्ष भेजा गया है. शगुफ्ता कामरान सीनियर मैनेजर पब्लिक पॉलिसी हैं जबकि आयुषी कपूर भारत की कानूनी सलाहकार हैं और ये दोनों ही समिति के सवालों के जवाब दिए.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











