
'सोरोस फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट सलिल शेट्टी संग राहुल गांधी के कनेक्शन', देखें BJP का दावा
AajTak
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का जॉर्ज सोरोस के साथ संबंध है. पात्रा ने भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें राहुल गांधी, सोरोस फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट सलिल शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं. बीजेपी ने सोरोस पर भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










