
सोमालिया तट से 9 समुद्री लुटेरों को पकड़कर भारत लाई इंडियन नेवी, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट
AajTak
एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना टीम के सफल ऑपरेशन के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. फिर समुद्री लुटेरों को नौसेना ने हिरासत में ले लिया और 6 दिनों की यात्रा के बाद समुद्री लुटेरों को मुंबई लाया गया.
सोमालिया तट से 23 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों के साथ एक ईरानी बोट को किडनैप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 9 समुद्री लुटेरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. इन लुटेरों को हाल ही में इंडियन नेवी द्वारा पकड़कर भारत लाया गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इंडियन नेवी ने 29 मार्च को समुद्री डकैती रोधी अभियान (Anti Piracy Campaign) के तहत 12 घंटे से अधिक की कार्रवाई के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल-कंबर 786' और उसके चालक दल को बचा लिया था. इस ऑपरेशन में INS सुमेधा और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल शामिल थे.
एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना टीम के सफल ऑपरेशन के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. फिर समुद्री लुटेरों को नौसेना ने हिरासत में ले लिया और 6 दिनों की यात्रा के बाद समुद्री लुटेरों को मुंबई लाया गया.
मछली पकड़ने वाले जहाज के चालक दल के सदस्यों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि सोमालियाई समुद्री लुटेरे एके-47, हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर ले जा रहे थे. उन्होंने बताया कि समुद्री लुटेरों ने चालक दल के सदस्यों को कोई हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी.
उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों को बचाने और समुद्री लुटेरों को हिरासत में लेने के बाद भारतीय नौसेना के कमांडो ने जहाज का निरीक्षण किया और एके-47 की 728 जिंदा गोलियां, एक जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) डिवाइस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए. अधिकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना कमांडो की चेतावनी के बाद समुद्री लुटेरों ने अपने हथियार समुद्र में फेंक दिए थे. उन्होंने बताया कि नेवी ने समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया, जिन्होंने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, समुद्री डकैती विरोधी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए समुद्री लुटेरों की पहचान गेली जामा फराह (50), अहमद बशीर उमर (42), अब्दिकारिन मोहम्मद शायर (34), अदन हसन वारमासे (44), मोहम्मद अब्दी अहमद (34), अब्दिकादिर मोहम्मद अली (28), आयदीद मोहम्मद के रूप में की गई. पुलिस ने बताया कि जिमाले (30), सईद यासीन अदन (25) और जामा सईद एल्मी (18) शामिल हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








